Secondary & Senior Secondary School Grades (6 to 12)

पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन:

07 Feb, 2026 at Dharma International School View All

Share

पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन: 7.02.26
अमर उजाला समाचार पत्र व भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) देहरादून की ओर से धर्मा इंटरनेशनल स्कूल, सौड़ा सरोली, रायपुर में 7.02.26 को पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने पत्र लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पत्र लेखन को लिखने का सही तरीका, उसकी भाषा और उसके महत्व के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर डाक विभाग के मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव यौवन कुमार गुप्ता जी ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्हें डाक विभाग की बहुत-सी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने डाक सेवा की शुरुआत से लेकर अभी तक के सफर की जानकारी देते हुए इसकी महत्वता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने हमेशा से ही लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
 इस प्रतियोगिता में छात्रों ने "मेरी नजर में अखबार" विषय पर पत्र लिखे। छात्रों ने अपने पत्रों में अखबार के महत्व, उसके उपयोग और उसके प्रभाव के बारे में लिखा।

स्कूल की प्रधानाचार्या, डॉ. स्वाति आनंद जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से हम अपने विचारों और संदेशों को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को न केवल शिक्षा प्राप्त होती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक, श्री टी. एस. रावत जी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए डाक विभाग के कार्यों एवं पत्र लेखन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 अमर उजाला समाचार पत्र के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस तरह, धर्मा इंटरनेशनल स्कूल, सौड़ा सरोली, रायपुर में आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता एक सफल आयोजन रहा, जिससे छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिला।

Secondary & Senior Secondary School Grades (6 to 12)
Secondary & Senior Secondary School Grades (6 to 12)