Secondary & Senior Secondary School Grades (6 to 12)
Waste no more in Dehradun
21 Feb, 2026 at Dharma International School View All
दिनांक 21 फरवरी, 2026 को धर्मा इंटरनेशनल स्कूल में वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कचरे की विभिन्न श्रेणियों — जैसे सूखा कचरा, गीला कचरा एवं हानिकारक कचरा — के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि घर और स्कूल में कचरे को अलग-अलग रखना क्यों आवश्यक है और इससे पर्यावरण को किस प्रकार लाभ पहुंचता है।
इसके साथ ही बच्चों के लिए कुछ गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। एक विशेष गतिविधि में बच्चों को “वेस्ट वॉरियर” बनकर यह बताने के लिए प्रेरित किया गया कि वे भविष्य में कचरे के सही प्रबंधन के लिए क्या-क्या कदम उठा सकते हैं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कहा कि वे कचरे को अलग करेंगे, प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति आनंद जी और प्रबंधक महोदय श्री टी•एस• रावत जी एवं समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहीं। साथ ही संस्था की ओर से वेस्ट वॉरियर्स टीम की सदस्य वर्षा नेगी, आयुषी फरासी तथा पर्यावरण सखी शशी लखेड़ा भी मौजूद थीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में सीखने की उत्सुकता और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस प्रकार के प्रयास बच्चों में प्रारंभ से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें एक सशक्त “वेस्ट वॉरियर” बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।