मेरे सपनों का भारत - विकसित भारत - भारत 2047" -

विकसित भारत - भारत 2047"

28 Sep, 2026 at Dharma International School View All

Share
धर्मा इंटरनेशनल स्कूल में आज 28 सितंबर 2026 को "मेरे सपनों का भारत - विकसित भारत - भारत 2047" के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में खेल, भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विकसित भारत के सपने को अपनी कला और शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० स्वाति आनंद जी एवं प्रबंधक श्री टी०एस० रावत जी के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्यमणि हटवाल जी (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया और विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रथम - परिधि मनवाल
- द्वितीय - इशिका पवार
- तृतीय - खुशी सकलानी
निबंध प्रतियोगिता
- प्रथम - जानवी पुरोहित
- द्वितीय - मनस्वी बहुगुणा
- तृतीय - ऋषिका नौटियाल
भाषण प्रतियोगिता
- प्रथम - प्रियांशु पुरोहित
- द्वितीय - पारस भंडारी
- तृतीय - अनिका पवार